सम्बंधित जानकारी
- क्या आप जानते हैं करवा चौथ पर क्यों पूजा जाता है चंद्रमा को?
- करवा चौथ पूजन के लिए इस तरह सजाएं थाली, पढ़ें 10 सरल टिप्स
- करवा चौथ व्रत का पूरा फल चाहिए तो ऐसे करें पूजन, पढ़ें सरल विधि...
- क्या आप जानते हैं कितना पुराना है करवा चौथ का व्रत, कैसे हुई इसकी शुरुआत
- करवा चौथ पर महाभारत की यह कथा आपने नहीं सुनी होगी.... जानिए व्रत की सही और सरल विधि
अगर करवा चौथ के दिन नहीं पढ़ें यह मंत्र तो हो सकता है अशुभ..., जानिए खास पौराणिक मंत्र। karwa chouth mantra
करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं पढ़ें ये मंत्र, वर्ना नहीं मिलेगा शिव-पार्वती का आशीष
वर्ष 2018 में कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यानी 27 अक्टूबर 2018, शनिवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इसे चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी (अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है) कहा जाता है।
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छा आरोग्य तथा सौभाग्य का संकल्प लेकर दिनभर निराहार रहकर उपवास करती है। इस दिन निम्न मंत्रों से पूजन करना अतिलाभदायी रहता है। आइए जानें करवा चौथ पूजन के विशेष मंत्र...
करवा चौथ व्रत के मंत्र :-
* श्री गणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः
* स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः
* भगवान शिव का प्रिय मंत्र - ॐ नमः शिवाय
* माता पार्वती का मंत्र - ॐ शिवायै नमः
* चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः
अत: इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती, स्वामी कार्तिकेय तथा भगवान श्री गणेश एवं चंद्रमा का पूजन करने का विधान है। इनके पूजन के दौरान उपरोक्त मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी रहता है। आप इनमें से किसी भी मंत्र की कम से कम एक माला का जाप अवश्य कर सकते हैं। करवा चौथ के दिन इन मंत्रों जाप अखंड सुहाग का वरदान देने वाला माना गया है।
