शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Karva Chauth Niyam don't do these 10 mistakes
Written By

करवा चौथ 2022 पर अगर किए 10 काम, तो नहीं मिलेगा करवा माता का वरदान

करवा चौथ 2022 पर अगर किए 10 काम, तो नहीं मिलेगा करवा माता का वरदान - Karva Chauth Niyam don't do these 10 mistakes
करवा चौथ के महापर्व पर अगर भूलकर भी ये 10 काम किए तो नाराज हो सकती हैं करवा माता, जानिए कौन से 10 काम नहीं करना चाहिए इस दिन.... 
 
देर तक न सोएं
करवाचौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।  
 
सरगी के अलावा और कुछ न खाएं
सास की दी गई सरगी करवाचौथ पर शुभ मानी जाती है। व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है। सरगी का भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
 
भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें
पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।
 
पूजा से ध्यान न भटकाएं
कुछ महिलाएं इस दिन समय व्यतीत करने के लिए टीवी देखती हैं या गपशप करती हैं। इस दिन पूजा से पहले और बाद में भजन-कीर्तन जरूर करें।  
 
सोते सदस्य को न उठाएं
खुद न सोने के अलावा इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए। हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है।
 
किसी का अपमान न करें
व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। महिलाओं को घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए।
 
पति से न करें झगड़ा
शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। झगड़ा करने से आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा।  
 
दूसरे को न दें अपने श्रृंगार का सामान
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान किसी दूसरी महिला को न दें और न ही इस दिन किसी दूसरी महिला के श्रृंगार का सामान लें।
 
इन चीजों का दान न करें
करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें। जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई दान न करें।
 
नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें
आज के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें। सुई-धागे का काम न करें। कढ़ाई, सिलाई या बटन टांकने जैसे काम भी इस दिन न करें।
ये भी पढ़ें
karwa chauth 2022 date : 13 अक्टूबर को है करवा चौथ का शुभ पर्व, सरल विधि से कैसे करें व्रत, देखिए पूजा का पाना, संकल्प और चंद्र अर्घ्य का मंत्र