सम्बंधित जानकारी
- Karnataka Elections: मोदी व योगी समेत भाजपा के 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे चुनावी मैदान में
- डीके शिवकुमार और उनके परिवार की संपत्ति 1,413.78 करोड़
- Karnatak assembly Election: कर्नाटक bjp में जारी है बगावत, बागी अन्य दलों से चुनाव लड़ने की तैयारी में
- Karnataka Elections : कर्नाटक में खरगे, सोनिया, राहुल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे स्टार प्रचारक
- कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में उतारा 91 साल का उम्मीदवार, चलने के लिए होती है सहारे की जरूरत
कर्नाटक चुनाव के दौरान 200 करोड़ की जब्ती, 1629 FIR
Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में 29 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने कुल 200 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की है, जिसमें 10 लाख लीटर से अधिक की शराब शामिल है। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुल 204 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है। इसमें 77 करोड़ रुपए की नकदी, 43 करोड़ रुपए की शराब, 50 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, 20 करोड़ रुपए की मुफ्त में बांटी जाने वाली चीजें और 15 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ शामिल हैं।
अधिकारी ने कहा कि जब्ती के संबंध में 1,629 प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं। (भाषा)
