सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. Assets of DK Shivakumar and his family Rs 1413.78 crore
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (23:38 IST)

डीके शिवकुमार और उनके परिवार की संपत्ति 1,413.78 करोड़

Karnataka Assembly Election 2023
बेंगलुरु। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके परिवार की संपत्ति 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान 840.08 करोड़ रुपए थी, जो 2023 के चुनाव से पहले बढ़कर 1,413.78 करोड़ रुपए हो गई। यह बढ़त पिछले 5 वर्षों में 68.29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
 
कनकपुरा विधायक ने सोमवार को अपना हलफनामा दायर किया और वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 251.69 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के 6.75 करोड़ रुपए शामिल हैं। कुल मिलाकर परिवार के पास 273.42 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।
 
इसके अलावा, पूर्व मंत्री की अचल संपत्ति 972.65 करोड़ रुपए की है। राज्य के 2018 विधानसभा चुनाव से पहले शिवकुमार और उनके परिवार की चल संपत्ति 101.30 करोड़ रुपए की और अचल संपत्ति 738.78 करोड़ रुपए की थी। 
 
कांग्रेस नेता के खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 4 आयकर से संबंधित हैं, दो प्रवर्तन निदेशालय द्वारा और एक केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दर्ज कराए गए थे। ये सभी मामले चल रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने भरा शिकारीपुरा से नामांकन