1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
  4. भाजपा ने झारखंड चुनावों के लिए 8 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

भाजपा ने झारखंड चुनावों के लिए 8 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

Jharkhand assembly elections
नई दिल्ली। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 8 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बागी नेता सरयू रॉय के स्थान पर देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।
अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा न किए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रॉय ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुबर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। रॉय, रघुबर दास सरकार में मंत्री थे।
 
अपनी 5वीं सूची में भाजपा ने आजसू के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद 8 और सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसके साथ ही भगवा पार्टी ने 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अधिकतम सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।...
अगला लेख
इमरान को मुख्य न्यायाधीश ने लगाई लताड़, बयान से पहले बरतें सावधानी