1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. भारत के किस राज्य में श्री कृष्ण को किस नाम से पुकारा जाता है, जानिए
Written By अनिरुद्ध जोशी

भारत के किस राज्य में श्री कृष्ण को किस नाम से पुकारा जाता है, जानिए

lord krishna
भगवान श्री कृष्ण के वैसे तो सैंकड़ों नाम हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें अलग अलग राज्य में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
 
उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण को खासकर नंद गोपाल, बांके बिहारी, गोविंद, ब्रजवासी, माधव, वासुदेव और गोपी नाम से पुकारा जाता है तो वहीं राजस्थान में श्रीनाथजी और ठाकुरजी के नाम से स्मरण किया जाता है। महाराष्ट्र में विट्ठल तो गुजरात में द्वारकाधीश एवं रणछोड़दास के नाम जाना जाता है।
 
दूसरी ओर उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ तो बंगाल में गोपालजी के नाम से पुकारा जाता है। दक्षिण भारत में वेंकटेश या गोविंदा के नाम पूजा होती है जबकि असम, त्रिपुरा, नेपाल इत्यादि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कृष्ण नाम से ही पूजा होती है। इसी तरह हर राज्य में अलग अलग नाम से भगवान श्रीकृष्ण के नाम का जाप किया जाता है।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें