इस Video में दिखेगी भारत में अर्थव्यवस्था की असली 'तस्वीर'
देश में अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार का नकारात्मक असर उद्योगों पर हो रहा है। अलग-अलग सेक्टर सेे रोज छंटनी की खबरें आ रही हैं।
सेवा क्षेत्र में सुस्ती, कम निवेश और खपत में गिरावट के बीच भारत में आर्थिक वृद्धि दर इस साल जून तिमाही में 5.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। बड़े-बड़े उद्योग कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार पर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं।
राजन ने अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार को बहुत चिंताजनक बताया है। इससे उलट मोदी सरकार अर्थव्यवस्था में तेजी का राग अलाप रही है। राजन ने पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यम के शोध निबंध का हवाला दिया जिसमें निष्कर्ष निकाला गया है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर को बढ़ा-चढ़ाकर आंका गया है।
इस बीच सरकार के अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकने पर ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें एक व्यक्ति दूर से स्कूटर पर आता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन पास आने पर सचाई सामने आ जाती है कि ढांचा स्कूटर का है लेकिन उसे साइकल के पैडल से चलाया जा रहा है।
STATE OF ECONOMY:
— Harsh Goenka (@hvgoenka) 21 August 2019
What it looks like
vs
What it actually is pic.twitter.com/QVg8pCh5te
हालांकि इस वीडियो को देखकर कोई भी हंसे बिना नहीं रहेगा। कई लोगों ने इस वीडियो के जवाब में कमेंट भी किए हैं। यह वीडियो बड़े बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया है। आईपीएल में पुणे टीम इन्हीं की थी।
राज पाठक नाम के एक यूजर ने लिखा है कि आप इस पर ModihaiTohMumkinHai हैशटेग लगाना भूल गए। महेश नाम के एक यूजर ने लिखा है कि आप इसे नकारात्मक रूप से क्यों देख रहे हैं। आप इसे मॉडर्न साइकल के रूप में क्यों नहीं देखते? कई यूजर्स ने इससे मिलते-जुलते वीडियो में कमेंट पोस्ट किए हैं।

