1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

नोकिया की व्यापक सेवाएँ

नोकिया बीएल-5 सी बैटरी
विश्व की अग्रणी मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने उसके द्वारा उत्पादित हैंडसेटों की बीएल-5 सी बैटरियों से संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए हाल ही में विशेष सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है, ताकि जल्द ही दोषपूर्ण बैटरियों की पहचान हो सके और उन्हें बदला जा सके।

नोकिया के एक बयान के मुताबिक उपभोक्ता अपने मोबाइल पर 30303838 नंबर के साथ स्थानीय एसटीडी कोड डायल कर इससे संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं लैंड लाइन के जरिये उन्हें इस नंबर से पहले 080 लगाना होगा।

इसके अलावा वे एसएमएस के जरिये भी अपने बैटरी के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए वे बीटी स्पेस के बाद 26 अंकों का बैटरी आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखकर 5555 पर एसएमएस करना होगा और अगर उपभोक्ता की बैटरी में दोष पाया जाता है तो उसके घर पर नई बैटरी भेज दी जाएगी।
लेखक के बारे में
वार्ता