टाटा की नई सेवा फोटोन प्लस
मौजूदा इंटरनेट स्पीड से 20 गुना तेज होगी
टाटा मोबाइल के यूजर्स को अब अपने मोबाइल में वेब पेज लोड होने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि टाटा टेलीसर्विसेस (महाराष्ट्र) लिमिटेड ने फोटोन प्लस नाम से नए हाइस्पीड इंटरनेट एक्सेस वायरलेस सॉल्यूशन की घोषणा की है।कंपनी ने दावा किया है कि यह नई सेवा मौजूदा मोबाइल वायरलेस तकनीक के डेटा रेट्स से 20 गुना तेज (3.1 एमबीपीएस तक) होगी। ये लैपटॉप और डेस्कटॉप दोनो तरह के पीसी पर काम करेगी। फोटोन प्लस इंटरनेट कनेक्शन से यूजर्स फास्ट ईमेल और फाइल ट्रांसफर या स्लिकर प्रेजेंटेशन के लिए हमेशा ऑन लाइन बने रह सकते हैं। इसमें ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग भी और बेहतर तरीके से की जा सकती है।फोटोन प्लस यूएसबी और राउटर दोनों से एक्सेस की जा सकेगी। इसमें हाइस्पीड इंटरनेट एक्सेस और कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस (सीडीएमए) 1X कवरेज/मोड की सुविधा होगी। यह लेन या डब्ल्यूलेन कनेक्टिविटी के साथ ऑटोमेटिक तरीके से इंस्टॉल होगी और इसमें विंडोज 2000, एक्सपी और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स का सपोर्ट करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम भी मौजूद है.फिलहाल यह सेवा केवल मुंबई के लोगों के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी इस सेवा के टैरिफ प्लान्स की भी जल्द ही घोषणा करेगी।