सम्बंधित जानकारी
- छह घंटे सर्वर डाउन से 52,183 करोड़ का नुकसान, अरबपतियों की सूची में नीचे खिसके फेसबुक CEO मार्क जुकरबर्ग
- serverdown: Insta, Facebook, Whats app तो ठीक है पर तू (पेट्रोल) कब डाउन होगा...
- व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, ट्रेंड हुआ सर्वर डाउन, ट्विटर पर टूटे यूजर्स
- कुत्ता बनकर इस लड़की ने कमा लिए 7 करोड़, क्या है वजह, किसके कहने पर करती है यह काम?
- क्या लड़कियों में हीन भावना पैदा कर रहा ‘इंस्टाग्राम’, अमेरिका में क्यों उठा ये मामला?
फिर डाउन रहा इंस्टाग्राम, 1 घंटे तक यूजर्स रहे परेशान
सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम हफ्ते भर में दूसरी बार डाउन हो गया। देर रात 12 बजे के बाद एक तकरीबन एक घंटे के लिए प्रभावित रहा। सर्विस डाउन होने की वजह से इंस्टाग्राम यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान यूजर्स इंस्टाग्राम में उनकी फीड अपडेट नहीं हो रही थी। इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #instagramdownagain का हैशटैग भी चला। हालांकि कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम फिर से सामान्य तौर पर चलने लगा और यूजर्स ने राहत की सांस ली।
फेसबुक ने बयान जारी कर कहा कि हम इस बात से वाकिफ हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और प्रोडक्टस इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है। हम जल्द से जल्द चीजों को सामान्य कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को अचानक से दुनियाभर में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम डाउन हो गए थे, इस वजह से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
