गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. apple reportedly says doesnt want buy tiktok
Written By
Last Updated : बुधवार, 5 अगस्त 2020 (16:43 IST)

क्या सचमुच TikTok को खरीद रहा है Apple, जानिए सच

क्या सचमुच TikTok को खरीद रहा है Apple, जानिए सच - apple reportedly says doesnt want buy tiktok
लोकप्रिय वीडियो ऐप TikTok पर अब अमेरिका में भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। खबरें थीं कि TikTok को मॉइक्रोसॉफ्ट खरीद सकता है, लेकिन अब रिपोर्ट्‍स में दावा किया जा रहा है कि TikTok की मालिकाना हक रखने वाली कंपनी बाइटडांस को  Apple खरीद सकता है। लेकिन इन दावों को Apple ने खारिज किया है। 

Apple ने स्पष्ट किया है कि उसकी TikTok को खरीदने में कोई रुचि नहीं है। ट्रंप ने TikTok को बेचने के लिए बाइटडांस को 45 दिन का समय दिया है। माइक्रोसॉफ्ट TikTok को खरीदने के लिए मोलभाव कर रहा है। चीन की TikTok  सहित 100 से ज्यादा ऐप्स को भारत में भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

लद्दाख सीमा पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने पिछले महीने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया था। कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले हफ्ते ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर TikTok को लेकर चिंता जाहिर की थी। अमेरिका टिकटॉक के अलावा दूसरे ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें
Ayodhya: भूमिपूजन के साथ ही राम की नगरी अयोध्या का विकास के नए युग में प्रवेश