पढ़िए ट्विटर के फायदे और नुकसान
TWITTER
इसमें कोई शक नहीं कि ट्विटर की उपयोगिता सिलेब्रेटीज़ के लिए अधिक है। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, वे कब क्या कर रहे हैं और इसीलिए ट्विटर पर सेलेब्रिटीज़ के फॉलोअर बहुत बड़ी संख्या में हैं।
आम आदमी के लिए ट्विटर केवल किसी मैसेजिंग एप की तरह ही है। अगर वे अपने दोस्तों से कोई बात मैसेज के द्वारा शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए ट्विटर से पहले फेसबुक, व्हाट्स एप जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बेहतर विकल्प हैं। इसके अलाव ट्विटर शब्दों की लिमिट होने की वजह से बहुत लोगों के लिए इसका उपयोग मुश्किल हो जाता है।
आम आदमी के लिए किसी सेलेब्रिटी को ट्विटर पर फॉलो करके उनसे जुड़े रहना खुद के बारे में ट्वीट करने से बड़ा लक्ष्य है, इसलिए यह देश दुनिया की त्वरित जानकारी का बहुत बड़ा माध्यम है।
बड़े बड़े मीडिया हाउस भी सेलेब्रिटीज़ के ट्विटर पेज को इसीलिए फॉलो करते हैं कि उनके बारे में त्वरित जानकारी मिल सके। आजकल कई खबरों का आधार ट्विटर है। आज किसी नामी व्यक्ति को अपनी बात कहने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय ट्वीट कर देते हैं और वह खबर ट्विटर के माध्यम से सभी को टीवी, रेडियो और समाचार-पत्र से मालूम हो जाती है।
ट्विटर देश दुनिया का हाल जानने का बेहद आसान और प्रभावी माध्यम है और इसकी पहुंच लगातार बढ़ती ही जा रही है। ट्विटर के अगर कुछ फायदे हैं तो उसके नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं ट्विटर के फायदे और नुकसान।
अगले पेज पर पढ़ें, ट्वीटर के फायदे...
फायदे
TWITTER
-ट्विटर की मदद से लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुडे रह सकते हैं।
- यह देश विदेश की किसी भी जानकारी को त्वरित प्राप्त करने का आसान माध्यम है।
-प्रचार करने के लिये ट्विटर एक बड़ा माध्यम है।
-अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को फॉलो करके उनके बारे में ताज़ा जानकारी ली जा सकती है।
अगले पेज पर पढ़ें, ट्विटर के नुकसान
नुकसान
TWITTER
-ट्विटर के बारे मे ज़्यादा जानकारी न होने के कारण अकसर लोग वेरीफाइड खाते नहीं पहचान पाते हैं।
-शब्द सीमा होने की वजह से भी लोग ट्विटर को इस्तेमाल करने से कतराते हैं, क्योंकि हर कोई अपनी बात संक्षिप्त में समझा नहीं सकता।
-ट्विटर एक वक्त के बाद काफी नीरस लगने लगता है। ट्विटर में यूज़र को हर ट्विट से गुज़रना ही होता है।
- ट्विटर से आसानी से भ्रम फैलाया जा सकता है।

