सम्बंधित जानकारी
- प्लेऑफ का एक स्थान और 4 दावेदार, कौन अंतिम मौके पर छीनेगा चौथी जगह
- वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जयपुर में दिलाई पहली जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराया
- चेन्नई के कोच की बहानेबाजी, धोनी से ऋतुराज युग में ढलने में समय लगेगा
- मुंबई का गरीबी में आटा गीला, अंतिम 2 मैच से बाहर हुआ यह ओपनर और ऑलराउंडर
- लखनऊ के मार्श और जोश ने उड़ाए राजस्थान के होश, बनाए 220 रन
शतक चूके लेकिन वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी औरेंज कैप
IPL 2026 की ऑरेंज कैप की दौड में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गये मुकाबले में पहले मिचेल मार्श और फिर वैभव सूर्यवंशी ने कब्जा किया।
मिचेल मार्श एक सप्ताह पहले सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में आसपास भी नहीं थे आरआर के खिलाफ 57 गेंदों पर 96 रनों की पारी और इससे पहले अपनी पिछली दो पारियों में 111 और 90 रन बनाकर वह 563 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। लेकिन वह शीर्ष स्थान पर अधिक देर नहीं रह पाए, क्योंकि अब नंबर वैभव सूर्यवंशी का था।
वैभव सूर्यवंशी न एक बार फिर आक्रामक पारी खेली। सूर्यवंशी ने इसी सीजन जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली थी लेकिन आरआर वह मैच हार गई थी। हालांकि इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली और आरआर ने प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत की। लेकिन जल्द ही उनके बल्ले से बड़े शॉट्स आने लगे और मात्र 23 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
अपनी पारी के समापन के बाद सूर्यवंशी 579 रनों के साथ ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए और 563 रनों के साथ मार्श दूसरे स्थान पर खिसक गए। एसआरएच के हाइनरिक क्लासन अब तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 555 रन बनाए हैं। इसके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (554 रन) और शुभमन गिल (552 रन) हैं।
शीर्ष तीन स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार (24 विकेट), गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा (21 विकेट) और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज (20 विकेट) बरकरार हैं।
मिचेल मार्श एक सप्ताह पहले सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में आसपास भी नहीं थे आरआर के खिलाफ 57 गेंदों पर 96 रनों की पारी और इससे पहले अपनी पिछली दो पारियों में 111 और 90 रन बनाकर वह 563 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। लेकिन वह शीर्ष स्थान पर अधिक देर नहीं रह पाए, क्योंकि अब नंबर वैभव सूर्यवंशी का था।
वैभव सूर्यवंशी न एक बार फिर आक्रामक पारी खेली। सूर्यवंशी ने इसी सीजन जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली थी लेकिन आरआर वह मैच हार गई थी। हालांकि इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली और आरआर ने प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत की। लेकिन जल्द ही उनके बल्ले से बड़े शॉट्स आने लगे और मात्र 23 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
पर्पल कैप तालिका में इस सीजन एलएसजी के सबसे सफल गेंदबाज प्रिंस यादव लगातार तीसरे मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उनके नाम अभी भी 16 विकेट हैं। लेकिन जोफा आर्चर ने आयुष बदोनी को पहली पारी में पवेलियन लौटाया और वह इस विकेट के साथ कुल 18 विकेट हासिल करते हुए पर्पल कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर पहुंच गए।#VaibhavSooryavanshi is keeping everyone guessing, including himself! #TATAIPL #VaibhavSooryavanshi #RRvLSG pic.twitter.com/lwyuGt9UsC
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 19, 2026
शीर्ष तीन स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार (24 विकेट), गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा (21 विकेट) और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज (20 विकेट) बरकरार हैं।