लखनऊ के मार्श और जोश ने उड़ाए राजस्थान के होश, बनाए 220 रन
LSGvsRR लखनऊ सुपर जाएंट्स के दो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के होश उड़ा दिए। 5 विकेट खोकर लखनऊ ने 20 ओवरों में 220 रन बनाए।
ओपनर मिचेल मार्श की 96 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को पांच विकेट पर 220 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
मार्श आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा रन चुराने की कोशिश में रन आउट हुए। लेकिन तब तक उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। जॉश इंगलिस के 29 गेंद पर 60 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाये। इंगलिस ने 29 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि पंत ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए। एलएसजी ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया।
हालांकि वह इससे ज्यादा का स्कोर बना सकते थे। टीम 230-235 भी बना सकती थी लेकिन आखिर के पांच ओवरों में उन्होंने 55 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए। आर्चर ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और तीन विकेट भी इस ओवर में गिरे। इसी वजह से एलएसजी 220 रन ही बना पाई। मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार अपने शतक से चूके।
जोफ्रा आर्चर को पेस और फायर बॉलिंग के साथ डैमेज कम रखने का क्रेडिट जाता है। एक बार फिर मार्श एलएसजी के लिए अच्छे रहे, उन्होंने बॉल को क्लीन हिट किया और जब वह ऐसा नहीं कर पाए तो किस्मत अच्छी थी क्योंकि कुछ बार बॉल नो-मैन्स लैंड में गिर गई। इंगलिस और उन्होंने पावरप्ले में अटैकिंग बैटिंग से प्लेटफॉर्म तैयार किया और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पुंजा के इंगलिस को आउट करने से पहले 109 रन जोड़े।
पूरन ने ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन पंत ने अच्छी पारी खेली, लेकिन मार्श स्ट्राइक कर रहे थे क्योंकि वह इस सीजन में अपने दूसरे शतक के करीब थे। आर्चर की कुछ बेहतरीन डेथ बॉलिंग ने ही आरआर को 240 के आसपास के टारगेट का पीछा करने से रोका है। आर्चर और पुंजा आरआर के लिए सबसे अच्छे बॉलर रहे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें