सम्बंधित जानकारी
- फिटनेस और फॉर्म खराब, कल चयन नहीं हुआ तो रोहित के लिए संन्यास ही विकल्प
- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कमाल, IPL के बाद INDIA-A टीम में Selection
- डग आउट में नहीं बैठ सकेंगे मालिक, BCCI ने नियमों में लाई और सख्ती
- सूर्यकुमार यादव को लग सकता है बड़ा झटका! इस खिलाड़ी को मिलेगी भारतीय कप्तान की जिम्मेदारी
- IPL नहीं खेलने वाले क्रिकेटरों को मिलेगा टेस्ट में मौका, पुजारा ने बताया BCCI का धुरंधर प्लान
ऋषभ पंत की टेस्ट उप कप्तानी छीन ली केएल राहुल ने, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की घोषणा
ऋषभ पंत को बीते कुछ समय से टेस्ट और आईपीएल में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि उनकी टेस्ट की उपकप्तानी अब लोकेश राहुल को मिल गई है।एकमात्र टेस्ट 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में शुरू होगा। जबकि तीन वनडे 14, 17 और 20 जून को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।
इससे पहले भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अब तक एक ही टेस्ट नवंबर 2018 में बेंगलुरु खेला गया है, जिसमें भारत ने दो दिन के भीतर एक पारी और 262 रनों से जीत दर्ज की थी।
पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मिली 2-0 की हार के बाद भारत पहली बार टेस्ट खेलेगा। जसप्रीत बुमराह को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ घर पर एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मुक़ाबलों के लिए चयनित भारतीय दल से आराम दिया गया है।बुमराह के अलावा उस दल से नदारद रहने वाले खिलाड़ियों में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जाडेजा और तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप शामिल हैं।
टेस्ट दल में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ को पहली बार बुलावा आया है जबकि बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को भी जगह मिली है। IPL 2026 में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को वनडे दल में जगह मिली है।
इससे पहले भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अब तक एक ही टेस्ट नवंबर 2018 में बेंगलुरु खेला गया है, जिसमें भारत ने दो दिन के भीतर एक पारी और 262 रनों से जीत दर्ज की थी।
पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मिली 2-0 की हार के बाद भारत पहली बार टेस्ट खेलेगा। जसप्रीत बुमराह को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ घर पर एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मुक़ाबलों के लिए चयनित भारतीय दल से आराम दिया गया है।बुमराह के अलावा उस दल से नदारद रहने वाले खिलाड़ियों में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जाडेजा और तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप शामिल हैं।
भारतीय टेस्ट दल: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पड़िक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेलNews
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia's squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the -match ODI series against Afghanistan in June #INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld