1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Ishan Kishan messes with Chepuk crowd with send off signals
Last Updated : मंगलवार, 19 मई 2026 (17:16 IST)

चेन्नई के फैंस को ईशान ने किया घर जाने का ईशारा, वीडियो हुआ वायरल

Ishan Kishan
IPL 2026 के लगभग आधे सत्र तक सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले ईशान किशन ने कल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को जीतने के बाद चेपॉक में बैठे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को घर जाने का इशारा किया जो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिया गया 180 रनों के लक्ष्य  को 19 ओवर में पार करने वाली सनराइजर्स ने इस जीत से प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। इस मैच में ईशान ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए। उनकी यह पारी आखिर में निर्णायक साबित हुई। शुरुआत में ईशान अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं खेल रहे थे क्योंकि पिच सूखी थी।

उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे स्ट्रेटिजिक टाइम आउट से पहले जब हेनरिक क्लासेन आउट हो गए थे तो ईशान थके हुए थे और कुछ जोखिम भरे शॉट लगा रहे थे। लेकिन उन्होंने हैदराबाद को लगभग जीत तक पहुंचाकर अपना विकेट फेंका। जब वह आउट हुए तो हैदराबाद को 9 गेंदों में 6 रनों की दरकार थी।

जब इशान किशन पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 180 के स्कोर पर रुकते हुए देखा और इसमें अधिकतम योगदान सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ों द्वारा 17 ओवर में डाले गए 39 धीमी गति की गेंदों का था तो उन्हें पता था कि चेज़ करना आसान नहीं होने वाला है।तीसरे ओवर में तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए किशन ने ये सुनिश्चित किया कि वह अंत तक क्रीज़ पर रहेंगे।
ईशान किशन ने मैच के बाद प्रसारणकर्ता से कहा, "जब मैं विकेटकीपिंग कर रहा था तो मुझे एहसास हुआ कि पिच आसान नहीं है। मुझे लग रहा था कि इस टोटल को भी हासिल करना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि पिच इतनी आसान नहीं थी और ख़ास तौर से स्पिनर्स और धीमी गति वाली गेंदें काफ़ी अच्छी निकल रही थी। हालांकि, उसी समय मुझे ये भी लगता है कि तीन नंबर का बल्लेबाज़ होने के कारण मेरा काम मैच का अंत करने की कोशिश करना है। क्योंकि नए बल्लेबाज़ों के लिए सिंगल लेना और उसी समय बड़े शॉट्स लगाना आसान नहीं होता तो मुझे अंतिम ओवर तक खेलते रहना था।"

किशन का इस सीज़न स्ट्राइक रेट 179.48 है, लेकिन इस मैच में उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने पारी की शुरुआत में स्पेंसर जॉनसन के एक ओवर में तीन चौके लगाते हुए शुरुआत की और फिर 37 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। 18वें ओवर की शुरुआत में चौथा विकेट गंवाने के बाद SRH को 14 गेंदों में 23 रन चाहिए थे और चेज़ थोड़ी मुश्किल हो रही थी तब किशन ने मुकेश चौधरी को एक छक्का और एक चौका लगाते हुए 12 गेंदों में 13 रनों का आंकड़ा ला दिया।

किशन ने कहा, "सोच केवल वहां बने रहे और ख़ुद पर भरोसा करने की थी। कई बार परिस्थितियां जटिल हो जाती हैं, लेकिन हम सभी को पता है कि ऐसे मैच किस तरह जीते जाते हैं क्योंकि आपको अपने ऊपर भरोसा करना होता है। किसी भी समय आप ख़ुद पर शंका नहीं कर सकते हैं।

"मैं केवल सब कुछ साधारण रखना चाहता था और जितने अधिक ओवर हो सकें बल्लेबाज़ी करना चाहता था क्योंकि बाएं हाथ का बल्लेबाज़ मौज़ूद होने से गेंदबाज़ों के लिए हर समय अपनी लाइन और लेंथ को सही रख पाना कठिन हो जाता है।"
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ऋषभ पंत की टेस्ट उप कप्तानी छीन ली केएल राहुल ने, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की घोषणा