1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Sunrisers Hyderabad marches into Playoff with a clinical win over Chennai Super Kings

हैदराबाद ने चेपॉक में चेन्नई को कराया चुप, 5 विकेट से जीतकर किया प्लेऑफ में प्रवेश

IPL
CSKvsSRH सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक के मैदान में पीले समंदर के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में 5 विकेटों से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इस लक्ष्य को हैदराबाद ने ठीक एक ओवर पहले 5 विकेट खोकर पा लिया। 
इशान किशन और हाइनरिक क्लासन ने धीमी पिच पर अपनी टीम किए मैच जिताऊ पारी खेली। परिणाम यह है कि उनकी टीम को जीत के साथ-साथ प्लेऑफ़ में भी जगह मिली। साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम भी अब प्लेऑफ में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को अब सिर्फ़ 14 अंकों तक पहुंच पाएगी और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें दूसरे टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड (छह) रन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने अभिषेक शर्मा के 38 रन जोड़े। आठवें ओवर में अकील हुसैन ने अभिषेक (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हाइनरिक क्लासन और इशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर में नूर अहमद ने क्लासन का शिकार किया। क्लासन ने 26 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 47 रन बनाये।

18वें ओवर की पहली गेंद पर मुकेश चौधरी ने नीतीश कुमार रेड्डी (11) को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। 19वें ओवर में अंशुल कम्बोज ने इशान किशन को आउट किया। इशान किशन ने 47 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (70) रनों की पारी खेली। आर स्मरण ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। सलील अरोड़ ने पांच गेंदों में नाबाद 10 रन बनाये। आर स्मरण दो गेंद में पांच रन बनाकर नाबाद रहे।चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने दो विकेट लिये। अंशुल कम्बोज, नूर अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
राजस्थान को मिला सुनहरा मौका, लखनऊ के खिलाफ जीत ले जा सकती है प्लेऑफ में