1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Kolkata won toss and elected to bowl first against Hyderabad
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 (23:19 IST)

कोलकाता ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

Kolkata Knight Riders
SRHvsKKR कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां कोलकाता नाइट राडइर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा हमेशा टीम में सुधार की गुंजाइश रहती है लेकीिन कई सारे पॉजिटिव भी निकलकर सामने आए हैं। हम इस पिच पर इतना घास आमतौर पर नहीं देखते हैं। बारिश भी हुई है और इसी वजह से हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता है कि यहां पर ओस पड़ेगी। कैमरन ग्रीन अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही गेंदबाजी करना शुरु कर देंगे। हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं जिसने पिछले मैच में खेला था।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते। हालांकि पहले बैटिंग करते हुए हमें हर गेंद के हिसाब से खेलना होगा। हमें अपनी बेसिक्स पर ध्यान देना होगा। अगर हम अच्छी स्थिति में नहीं हैं तब भी हमें शांत रहना होगा और अपने एग्जीक्यूशन पर ध्यान देना होगा। हमारी टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव हुआ है। शिवांग आज खेल रहे हैं, क्योंकि वो विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की थी और इसी वजह से हम उन्हें मौका दे रहे हैं।


दोनों टीमें इस प्रकार है:-

कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट और डेविड पायने।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
हैदराबादी सूरमाओं ने कोलकाता के सामने बनाए 226 रन, ओपनर्स की तूफानी पारी