सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई से दिल्ली आए रिजवी ने मचा दिया धमाल, 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर किया कमाल
- क्या MS Dhoni पूरे IPL में नहीं आएंगे नजर? चेन्नई सुपर किंग्स को लगा झटका
- महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई का मध्यक्रम संभालेंगे यह 2 युवा बल्लेबाज
- महेंद्र सिंह धोनी नहीं लेकिन फिर भी झारखंड के इन 6 खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
- जर्सी बदली, जज़्बात नहीं, Live मैच में रो पड़े जडेजा, राजस्थान के खिलाफ इमोशनल कर देने वाला वीडियो
चेन्नई के फैंस के लिए खुशखबरी, महेंद्र सिंह धोनी ने शुरु किया नेट्स पर अभ्यास
पहले मैच के बाद निचले स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की टीम के लिए अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी करनी शुरु कर दी है।हालांकि पंजाब के खिलाफ कल होने वाला मैच वह नहीं खेलेंगे लेकिन यह संकेत है कि वह जल्द मैदान पर उतरने के लिए कोशिश कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी पारी पहले मैच में 127 रनों तक सिमट गई थी।
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है।
धोनी ने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।
उनकी अनुपस्थिति टीम को पहले मैच में ही खल गई जब टीम 94 रनों पर 9 विकेट गंवा बैठी थी। टीम के अंग्रेजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने 36 गेंदो में 42 रन बनाकर टीम को 127 रनों तक पहुंचाया। ना केवल बल्लेबाजी लेकिन चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव मिस कर रही है।
धोनी 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। वे 18 सीजन में 5,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम विकेट के पीछे भी 200 से ज्यादा सफलताएं दर्ज है। धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वे चेन्नई को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।
इससे पहले फ्रैंचाइजी ने बयान में कहा था कि , महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है।MS DHONI IN PRACTICE SESSION
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 2, 2026
- Thala has started his practice for his return to IPL 2026. pic.twitter.com/YKxhH7sdNM