चेन्नई से दिल्ली आए रिजवी ने मचा दिया धमाल, 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर किया कमाल
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पिछले सत्र में डेब्यू पर पहली गेंद पर छक्का मारने वाले समीर रिजवी बुधवार को दिल्ली के तारणहार बने। 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाने वाले रिजवी ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े।
गौरतलब है कि आईपीएल 2024 सत्र से पहले नीलामी में उन्हें चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन पिछली बार रीलीज होने के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में एक करोड़ से भी कम यानि कि 95 लाख में खरीद लिए गए थे।
रिजवी ने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।आईपीएल में रिजवी का यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने पिछले सत्र के अंतिम मैच में भी अर्धशतक बनाया था।
दिल्ली की टीम ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट 26 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रिजवी ने जिम्मेदारी संभाली और 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स (32 गेंदों पर नाबाद 39 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 119 रन की अटूट साझेदारी की।
रिजवी ने कहा, मैंने अभी तक आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करूंगा और इस पारी को भूलकर अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा।
रिजवी ने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।आईपीएल में रिजवी का यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने पिछले सत्र के अंतिम मैच में भी अर्धशतक बनाया था।
दिल्ली की टीम ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट 26 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रिजवी ने जिम्मेदारी संभाली और 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स (32 गेंदों पर नाबाद 39 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 119 रन की अटूट साझेदारी की।
रिजवी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, कोच ने मुझे पहले ही बता दिया था कि तुम नंबर चार पर खेलोगे और हम तुम्हारा साथ देंगे। बस अपना स्वाभाविक, सकारात्मक खेल खेलो।उन्होंने कहा, जब भी मैं उत्तर प्रदेश के लिए या यूपीटी20 लीग में खेलता हूं तो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं। अगर आपको आईपीएल में भी उसी नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले तो इससे काफी आत्मविश्वास मिलता है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और कोच भी मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी दे रहे हैं। इसलिए मैं इन अवसरों को भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।Impact Maximum
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
Sameer Rizvi taking @delhicapitals closer to the target
Updates https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/kvh14mHWFU

