कोलकाता के कैमरन ग्रीन ने शुरु की गेंदबाजी, फ्रैंचाईजी या ऑस्ट्रेलिया का दबाव (Video)
लंबे समय से गेंदबाजी से दूर रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरु कर दिया है। उनका गेंदबाजी ना करना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और कोलकाता के बीच में बहस का मुद्दा बन गया था जब अजिंक्य रहाणे से उनकी गेंदबाजी फिटनेस के बारे में पूछा गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरुन ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने के सवाल पर कहा था कि इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से पूछिए कि वह क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।ग्रीन ने टी-20 विश्व कप के बाद से ही गेंदबाजी नहीं की है। CA ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ग्रीन पीठ के निचले हिस्से की हल्की चोट से उबर रहे हैं और गेंदबाजी में वापसी की उनकी टाइमलाइन आईपीएल से पहले ही केकेआर को बता दी गई थी।
हालांकि अब जो वीडियो कोलकाता के ट्विटर हैंडल पर दिख रहा है उसमें नेट्स में कैमरन ग्रीन गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं।अब यह 25 करोड़ (18 करोड़ रुपए) का दबाव है या फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का दबाव या फिर कैमरन के भविष्य की फ्रैंचाइजी की चिंता यह बात छुपी हुई है।
उल्लेखनीय है कि ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्तूबर 2025 तक 12 महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की थी, क्योंकि उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की सर्जरी हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल मिनी नीलामी में 25.2 करोड़ में कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा खरीदे गए थे। वह किसी भी आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। इससे पहले मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ में साल 2024 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदा था।
आईपीएल में ग्रीन ने प्रभावित किया है। उन्होंने 29 मैच में 704 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में नियमित रूप से खेलते हैं और ऐसे में नीलामी में उनका आकर्षण का केंद्र होना लगभग तय था।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें