1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Delhi Capitals dismantles Lucknow Super Giants at their own backyard

रिजवी-स्टब्स ने लखनऊ में बजाया दिल्ली का डंका, 6 विकेटों से जीता मैच

Tristun Stubbs
DCvsLSG लूंगी एन्गिडी और थंगारसु (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी (नाबाद 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39 ) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 17 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।


142 रनों छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रहीं और उसने 26 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने केएल राहुल (शून्य) को बोल्ड आउट किया। चौथे ओवर में मोहसिन खान ने नीतीश राणा (15) का शिकार कर लिया। अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने पुथम निसंका (एक) और अक्षर पटेल (शून्य) पर आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने ना केवल पारी को संभाला, तेजी के साथ रन भी बटोरे।

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 119 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर चार विकेट पर 145 कर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। समीर रिजवी ने आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। समीर रिजवी ने 47 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 70 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाये।


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें