1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Mitchell Marsh lone warrior as Lucknow limps against Delhi
Written By WD Sports Desk
Last Updated : बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (23:49 IST)

मार्श - समद लड़खड़ाती लखनऊ की पारी को ले गए 141 रनों तक, दिल्ली ने निकाला दम

Lucknow Super Giants
DCvsLSG लुंगी एन्गिडी और थंगारसु (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 18.4 ओवरों में 141 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका तीसरो ओवर में कप्तान ऋषभ पंत (सात) रनआउट के रुप में लगा। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। एडन मारक्रम (11) आयुष बदोनी (शून्य), निकोलस पूरन (आठ) और मिचेल मार्श (35) रन बनाकर आउट हुये। मिचेल शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। मुकुल चौधरी (14) रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 18वें ओवर में थंगारसु नटराजन ने अब्दुल समद को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को सातवीं सफलता दिलाई।

अब्दुल समद ने 25 ओवर में तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन ने मोहम्मद शमी एक रन का भी शिकार कर लिया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने एनरिक नॉर्टजे (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहसिन खान (शून्य) पर आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 141 के स्कोर पर रोक दिया।दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एन्गिडी और थंगारसु नटराजन को तीन-तीन विकेट मिले। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रिजवी-स्टब्स ने लखनऊ में बजाया दिल्ली का डंका, 6 विकेटों से जीता मैच