1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Chennai Super Kings register complaint against Royal Challengers Bengaluru DJ
Last Modified: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (16:35 IST)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ मैच के दौरान इस गीत पर भड़की चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ मैच में एक तरफा हार गई चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच के दौरान डीजे के गानों के विकल्प को लेकर शिकायत की है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि टीम को डोसा सांभार चटनी का गाना कई मौकों पर नागवार लगा जब चेन्नई के बल्लेबाज लगातार पवैलियन लौट रहे थे।
5 अप्रैल को खेले गए इस मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया था।

आरसीबी ने टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के अलावा कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट के 46 रन से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद उसके गेंदबाजों के आगे सीएसके का शीर्ष क्रम चरमरा गया और सरफराज खान (50 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई थी।

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने जबकि जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट लिए थे। सूयश शर्मा ने एक विकेट झटका था। सीएसके के लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी और कप्तानी की आलोचना चरम लेकिन विकल्प कम