1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Virat Kohli scored forty nine amid knee injury recovery
Last Updated : गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (15:37 IST)

घुटने का दर्द सहकर 49 रन बना गए विराट कोहली, पाई ऑरेंज कैप

Virat Kohli
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत में बल्ले से अहम भूमिका निभाने के बाद कहा कि अब भी उनका घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं है।

सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े।उन्होंने इसी के साथ ही 228 रन बनाकर इस सत्र में अपने सिर पर ऑरेंज कैप सजा ली है।
इससे पहले रसिख सलाम (24 रन पर चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (27 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई। कृणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

कोहली से जब मैच के बाद उनके घुटने की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैच से काफी बेहतर है लेकिन फिर भी शत प्रतिशत फिट नहीं हूं। पिछले मैच में घुटने में सूजन थी। यहां तक कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था। अपने जज्बे से खुश हूं। मुझे मैच खत्म करना चाहिए था।’
पिच से गेंदबाजों को सहायता मिल रही थी और जब कोहली से पिच को लेकर उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने कहा, ‘‘पिच पर घास अधिक नहीं थी, यह सामान्य से धीमी थी। पिछले कुछ दिन काफी गर्म रहे हैं। पिच थोड़ी अलग थी। मेरा इरादा पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था। आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं।’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मुंबई इंडियंस की बढ़ी समस्या, चोटिल हुआ गेंदबाज शामिल हुआ रिपलेसमेंट