कोहली 50 चूके लेकिन बैंगलूरू ने लखनऊ को आसानी से 5 विकेटों से हराया
RCBvsLSG रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) के बाद इम्पैक्ट प्लेयर विराट कोहली (49) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 29 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टूर्नामेंट में उनकी चौथी जीत है।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और दूसरे ही ओवर में प्रिंस यादव ने फिल सॉल्ट (सात) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े।
आठवें ओवर में आवेश खान ने पड़िक्कल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आरसीबी का तीसरा विकेट 11वें ओवर में विराट कोहली के रूप में गिरा। उन्हे भी आवेश खान ने आउट किया। विराट कोहली ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 12वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 रन बटोरे।
अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का शिकार कर लखनऊ सुपर जायंट्स की मैच में वापसी करा दी। रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 27 रन बनाये। वहीं जितेश शर्मा ने नौ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (23) रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 15. ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बना कर मुकाबला पांच विकेट अपने नाम कर लिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें