सम्बंधित जानकारी
- 6 माह से चल रही थी नीमच जेल से फरार होने की योजना
- जेल से भागने के लिए कैदी ने बनाया चौंका देने वाला मास्टर प्लान
- लुधियाना जेल में फायरिंग, कैदियों के दो गुट भिड़े, एक मौत, कई घायल
- बड़ी खबर, नीमच में जेल से 4 खूंखार कैदी भागे, मचा हड़कंप
- टीवी की आवाज बढ़ाने को लेकर जयपुर की जेल में भिड़े कैदी, पाकिस्तानी कैदी की मौत
ब्राजील में आपस में भिड़े कैदी, 57 की मौत
रियो डि जेनेरियो। ब्राजील के उत्तरी पारा प्रांत में जेल में कैदियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में मृतकों की संख्या 57 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। स्टेट्स सुपरिंटेंडेंसी ऑप पेनिटेंटयरी सिस्टक (सुसिप) के अनुसार उत्तरी पारा प्रांत की एक जेल में सोमवार को कैदियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 16 कैदियों की मौत हो गई। इसी दौरान दरियों के जलाने पर उसके धुंए से दम घुटने से 41 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अल्टामिरा रीजनल रिकवरी सेंटर में नाश्ते के समय दो प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें एक गिरोह के सदस्यों ने 2 जेल प्रहरियों पर हमला कर दिया, जहां प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को रखा गया था।
पारा जेल अधिकारी जरबास बासकोंसेलोस ने कहा, यह बहुत घातक हमला था, जिसका उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी सदस्यों का सफाया करना था। उन्होंने कहा, वे जेल के अंदर गए, आग लगाई और कैदियों को मार डाला। यह एक पूर्वनियोजित हमला था।
सुसिप के अनुसार, जेल को 163 कैदियों को रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन यह कैदियों की संख्या दोगुनी से भी अधिक 343 थी। हाल के वर्षों में ब्राजील की जेलों में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच दंगे आम बात हो गई है।
अगला लेख
