1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Firing Ludhiana Central Jail

लुधियाना जेल में फायरिंग, कैदियों के दो गुट भिड़े, एक मौत, कई घायल

Firing Ludhiana Central Jail
चंडीगढ़। लुधियाना की सेंट्रल जेल में गुरुवार को कैदियों के दो गुटों में हुए संघर्ष में कई घायल हो गए। अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस विवाद में एक कैदी की मौत भी हो गई। कैदियों ने मौके पर पहुंचे डीएसपी की गाड़ी को फूंक दिया।
 
जानकारी के मुताबिक पुलिस इस झगड़ने को निपटाने के लिए हवा में फायरिंग भी की। इस संघर्ष में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। फायरिंग में मारे गए व्यक्ति की पहचान संदीप सूद के रूप में हुई है। पुलिस ने हंगामा कर रहे कैदियों पर लाठियां भी चलाईं।
 
बताया जाता है कि फायरिंग के बीच कई कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की। ये कैदी दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

खबरों के अनुसार 9 कैदी भागने में कामयाब हो गए हैं। भाग रहे 4 कैदियों को पकड़ लिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बलों को मौके पर बुला लिया गया है।
अगला लेख
मिचेल स्टार्क ने फेंकी Ball of the WorldCup बेन स्टोक्स रह गए हक्के-बक्के, फेंक दिया बल्ला...