1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Texas Parliament passes resolution on Holi

टेक्सास की संसद ने होली पर प्रस्ताव किया पारित, मान्यता देने वाला तीसरा अमेरिकी राज्य बना

Hindu festival Holi
ह्यूस्टनस। टेक्सास (Texas) की संसद ने प्रमुख हिन्दू त्योहार होली (Hindu festival) के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें आधिकारिक तौर पर होली को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व के रूप में मान्यता दी गई है। इस कदम के साथ जॉर्जिया और न्यूयॉर्क के बाद होली को औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला टेक्सास, तीसरा अमेरिकी राज्य बन गया है।
 
यह प्रस्ताव सांसद सारा एकहार्ट ने पेश किया जिसे 14 मार्च को होली के ठीक पहले पारित किया गया। इस प्रस्ताव में होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस उल्लासमय त्योहार की शुरुआत हजारों वर्ष पहले हुई थी। इस त्योहार को दुनिया में हर पृष्ठभूमि वाले वे लोग मनाते और मान्यता देते हैं जो इसे प्रेम, ऊर्जा और प्रगति का पर्व मानते हैं।ALSO READ: Holi 2025: होली और रंगपंचमी पर फाग यात्रा और गेर निकालने की परंपरा के 10 रोचक तथ्य
 
ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत मंजूनाथ ने बताया कि यह टेक्सास के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। राज्य सीनेट द्वारा होली को मान्यता देना विविधता, एकता, मित्रता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। हम सीनेटर सारा एकहार्ट और उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस प्रस्ताव को संभव बनाया। 'हिन्दू अमेरिकन फाउंडेशन' ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। संगठन ने सांसद एकहार्ट के कार्यालय के साथ मिलकर प्रस्ताव पर काम किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Naxalite : चारों तरफ से घेराबंदी फिर किया हमला, 22 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ऐसे किया ढेर