गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 अगस्त 2021 (12:27 IST)

तालिबानियों का 3 और शहरों पर कब्जा, 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित

अफगानिस्तान में तालिबानियों का 3 और शहरों पर कब्जा, 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित | Taliban
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानियों का खौफ निरंतर बढ़ता ही चला जा रहा है और हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं। एक के बाद एक शहर पर तालिबान कब्जा जमाता जा रहा है। खबर है कि तालिबान ने 3 और शहरों पर कब्जा कर लिया है। ये 3 शहर हैं- पुल-ई-खुमरी, फैजाबाद और फराह। भयभीत नागरिक अफगानिस्तान छोड़-छोड़कर भाग रहे हैं।

 
इन 3 शहरों के बाद अब तालिबान की नज़र यहां के चौथे सबसे बड़े शहर मजार ए शरीफ पर है। अफगानिस्तान की खराब स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया है और सरकार ने विशेष विमान भेजा है। तालिबान के डर से अब तक 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। अफगानिस्तान के बदतर हालात के बीच क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया से मदद की अपील की है।
ये भी पढ़ें
पंजाब के गुरदासपुर में क्रैश हुआ वायुसेना का ड्रोन