1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Strictness increased on Nepal border

नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, भारतीयों के लिए बने नए नियम

Nepal border
तीसरे देश के नागरिकों द्वारा दक्षिणी सीमा से अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद नेपाल सरकार ने अपनी सीमा पर सख्‍ती बढ़ा दी है। इस बीच सुरक्षा को लेकर सरकार ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है।

खबरों के अनुसार, नेपाल सरकार के गृहमंत्री बाल कृष्ण खान ने सीमा प्रबंधन और सीमा अपराध रोकथाम और नियंत्रण पर केंद्रित केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक के बाद गृहमंत्री ने एक भारतीय नागरिक को नेपाल में प्रवेश करने पर एक पहचान पत्र ले जाने के प्रावधान के संबंध में निर्णय पर हस्ताक्षर किए।

उल्‍लेखनीय है कि नेपाल में 20 हजार शरणार्थी ईरान, इराक,अफगानिस्तान, म्यांमार समेत कई देशों के हैं। इनमें से भारत के स्थल मार्ग से भी लोग पहुंचे बताए जाते हैं। नेपाल अवैध घुसपैठ से चिंतित है। चौंकाने वाली बात यह है कि म्यांमार के रोहिंग्या भी शरणार्थी बन नेपाल पहुंचे हैं।
अगला लेख
UP : जीका संक्रमितों की संख्या बढ़ी, CM योगी ने कंट्रोल और इलाज के दिए खास निर्देश