सम्बंधित जानकारी
- Sunny Deol की लाहौर 1947 की शूटिंग फिर शुरू, अब 2026 में रिलीज होगी फिल्म
- H1B वीजा पर ट्रंप के मंत्री का बड़ा बयान, होंगे बड़े बदलाव
- प्रभास की The RajaSaab ट्रेलर से मचा तहलका: हॉरर, रोमांस और डबल रोल का धमाका
- सुरनकोट में 16 राष्ट्रीय राइफल्स के मुख्यालय के अंदर ग्रेनेड विस्फोट में सेना का जवान शहीद
- Share Bazaar में 7वें दिन भी गिरावट, Sensex 61 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे
फिलिपिंस में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से तबाही, 20 से ज्यादा की मौत
Philippines Earthquake : फिलीपींस में देर रात आए भूकंप से भारी तबाही हुई। भूकंप की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 150 लोग घायल भी हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई।
भूकंप की वजह से कई इमारतें ध्वस्त हो गई। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भूकंप के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
फिलीपींस के सेबू प्रांत में स्थित टायन के ऐतिहासिक सेंट पीटर द एपोस्टल पैरिश चर्च का कुछ हिस्सा भूकंप के कारण ढह गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चर्च की लाइटें और बाहरी संरचना का हिस्सा गिरते हुए दिखाई दे रहा है।Notable quake, preliminary info: M 6.9 - 11 km ESE of Calape, Philippines https://t.co/cTMCOlClq5
— USGS Earthquakes (@USGS_Quakes) September 30, 2025
A strong magnitude 6.9 earthquake hit Bantayan Island, Philippines, affecting the St. Peter and Paul the Apostle Parish Church in Bantayan town. pic.twitter.com/dYPAq3vGxl
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) September 30, 2025
गौरतलब है कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, जो जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैला भूकंपीय गतिविधियों का सक्रिय क्षेत्र है। यहां भूकंप आना बेहद सामान्य है।
edited by : Nrapendra Gupta
