सम्बंधित जानकारी
- Share Bazaar में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, Sensex 255 अंक चढ़ा, Nifty भी बढ़त में
- टैरिफ से लेकर H1B तक ट्रंप के फैसलों से शेयर बाजार में भूचाल, कैसा रहेगा अगला सप्ताह
- Trump Tariff से Share Bazaar सहमा, Sensex 733 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
- ट्रंप टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, क्या है दवा कंपनियों का हाल?
- Share Bazaar में 5वें दिन भी गिरावट, Sensex 556 अंक लुढ़का, Nifty भी 25 हजार के नीचे
Share Bazaar में 7वें दिन भी गिरावट, Sensex 61 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे
Share Market Update News : विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने और बैंक शेयरों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली गिरावट के साथ लगातार सातवें दिन नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 61 अंक और निफ्टी में 20 अंक की गिरावट रही। मारुति, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट रही। कारोबार के दौरान इसने 80,851.38 के ऊपरी और 80,248.84 के निचले स्तर को भी छुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 733.22 अंक टूटकर 80,426.46 अंक और निफ्टी 236.15 अंक गिरकर 24,654.70 अंक पर आ गया था।
विश्लेषकों के मुताबिक, इस सप्ताह के मध्य में नीतिगत ब्याज दरों पर आरबीआई का निर्णय आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके अलावा लगातार विदेशी पूंजी निकासी से भी निवेशक धारणा कमजोर रही।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स सीमित कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद 61.52 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,364.94 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 80,851.38 के ऊपरी और 80,248.84 के निचले स्तर को भी छुआ।
एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी लगातार सातवें सत्र में गिरावट के साथ 19.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,634.90 पर आ गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण निफ्टी इन सात दिनों में तीन प्रतिशत से अधिक गिर चुका है।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से मारुति, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट रही। हालांकि टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, इटर्नल और ट्रेंट के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव भरा सत्र सपाट स्तर पर बंद हुआ। छुट्टियों से प्रभावित संक्षिप्त सप्ताह और लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से निवेशक अधिक सतर्क हो गए। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में स्पष्टता का अभाव और आईटी एवं फार्मा सूचकांकों पर लंबे समय तक दबाव बाजार के लिए निकट भविष्य की चिंताएं हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,687.58 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,843.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत गिरकर 69.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 733.22 अंक टूटकर 80,426.46 अंक और निफ्टी 236.15 अंक गिरकर 24,654.70 अंक पर आ गया।(इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
