1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Jensen Huang has resigned as Nvidias president

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Alice Huang
Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी में उनका 33 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जेन्सेन हुआंग ने Nvidia की सह-स्थापना की थी और लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व किया। Nvidia की सीएफओ कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ का पद संभालेंगी। 
अमेरिकी रिपोर्ट्स में एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग का नाम एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन से जोड़ा गया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि वह महिला बीजिंग के लिए काम करती है।

मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इस बात की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है कि क्या जेन्सेन हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था। विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक संदेश में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है। हालांकि उस महिला की पहचान उजागर नहीं की।
न्यूयॉर्क टाइम्स की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस रिश्ते का खुलासा हुआ था। सीएनएन रिपोर्ट अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। 
ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए।
अगला लेख
Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच