1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi Australia Visit

मोदी की मौजूदगी में 'कश्मीर' भारत से बाहर...

Narendra Modi  Australia Visit
क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के दौरे के समय भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया। 
उल्लेखनीय है कि मोदी म्यांमार का तीन दिवसीय दौरा समाप्त कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। इस दौरान मोदी ने क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी का दौरे भी किया। वहां एक कार्यक्रम के दौरान भारत का नक्शा दिखाया गया था, जिसमें कश्मीर को भारत से बाहर दिखाया गया है। 
 
आपको बता दें कि भाजपा न सिर्फ भारतीय कश्मीर बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत का हिस्सा मानती रही है। ऐसे में मोदी की मौजूदगी में कश्मीर को भारत से दिखाना वाकई आश्चर्यजनक है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया ‍है कि इस मामले में मोदी की क्या प्रतिक्रिया रही।