• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. former chinese prime minister li keqiang dies of heart attack
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (09:24 IST)

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केचियांग का हार्ट अटैक से निधन

li keqiang
China news in hindi : चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केचियांग का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 68 साल वर्ष के थे। पिछले साल रिटायर होने तक वह सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे।
 
सरकारी मीडिया के अनुसार, गुरुवार को ली शंघाई में थे, देर रात उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
 
ली 15 मार्च 2013 – 11 मार्च 2023 तक चीन के प्रधानमंत्री रहे। पॉवर बेस ना होने के बावजूद वह पार्टी रैंक में लगातार आगे बढ़ते रहे। एक समय तो उनके राष्ट्रपति बनने की चर्चा भी जोरों पर थी।
ये भी पढ़ें
एक्शन में ED, ममता के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार