सम्बंधित जानकारी
- चमत्कार... विनाशकारी भूकंप से थरथरा रही इमारत में मौलाना नमाज़ पूरी करके ही बाहर आए
- इंडोनेशिया में 7 तीव्रता का भूकंप, 98 लोगों की मौत, 236 से ज्यादा घायल
- भूकंप से दहला इंडोनेशिया का लोम्बोक द्वीप, 37 की मौत, सुनामी की चेतावनी
- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप, सप्ताह में तीसरा झटका
- इंडोनेशिया में भूकंप के बाद भूस्खलन, 500 से अधिक लोग पहाड़ में फंसे
भूकंप के झटकों से फिर हिला इंडोनेशिया
माताराम। इंडोनेशिया के लोमबोक में गुरुवार को 5.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में सामने आई है। इस भूकंप का केन्द्र जमीन से कुछ गहराई पर ही केन्द्रित था।
देश में आए एक जबर्दस्त भूकंप में 160 लोगों के मारे जाने के चार दिन के बाद फिर से भूकंप का यह तेज झटका महसूस किया गया है।
यूएसजीएस ने बताया कि 5.9 तीव्रता वाले इस भूकंप का केन्द्र जमीन से कुछ गहराई पर ही केन्द्रित था। भूकंप का केन्द्र देश के उत्तर-पश्चिम में था। (वार्ता)
