1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake in Himachal Pradesh, Earthquake

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप, सप्‍ताह में तीसरा झटका

Earthquake in Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार देर रात भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गई। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा भूकंप का झटका महसूस किया गया।


 
मौसम विभाग के मुताबिक, कांगड़ा जिले और आसपास के क्षेत्रों में रात बज कर अठारह मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

 
विभाग ने बताया कि भूकंप का अधिकेन्द्र कांगड़ा जिले में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। कांगड़ा में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा भूकंप का झटका महसूस किया गया। कांगड़ा में क्रमश: 25 और 27 जुलाई को क्रमश: 2.9 और 3.8 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया था। (भाषा)
अगला लेख
अमर सिंह बने मोदी के प्रशंसक, कहा- मेरा जीवन अब मोदी को समर्पित