1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. crime news

11 महिलाओं की हत्या, 700 साल की सजा

crime news
मेक्सिको सिटी। उत्तरी मेक्सिको में 11 महिलाओं की हत्या के आरोप में पांच लोगों को 697 वर्ष  की कैद की सजा सुनाई गई। इस राज्य 1990 से अब तक सैकड़ो महिलाओं की हत्या हुई है।
 
चिहुआहुआ राज्य के अटार्नी जनरल के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के हत्या के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी सजा है। आरोपियों पर महिलाओं से वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं के वितरण काम करवाने और उनकी हत्या का आरोप है।
 
आरोप के मुताबिक जब ये महिलाएं किसी काम की नही रहती तब वे उन्हें मार कर जुआरेज घाटी में उनके शव को फेंक देते थे।
 
लगभग 700 साल की कैद की सजा के अलवा आरोपियों को पीड़ित परिवारों के सदस्यों को नौ लाख पेसोस (550,000 डॉलर) की राशि भी हर्जाना के रूप में देना होगा।
 
एक आंकड़े के मुताबिक मेक्सिको में 2012 और 2013 के बीच 3,892 महिलाओं की हत्या हुई हैं जिसमें से सिर्फ 16 प्रतिशत मामलों की जांच हुई है। (वार्ता)