पाकिस्तान को बड़ा झटका, सुराब शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा
Pakistan Surab city news : हथियारों से लैस बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया। मीडिया खबरों के अनुसार, सुराब के लेवीज पुलिस स्टेशन, एक बैंक और कई सरकारी इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। स्थानीय बैंक, लेवीज स्टेशन और पुलिस स्टेशन जैसे प्रमुख ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। कहा जा रहा है कि जिले के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में सख्त नाकाबंदी की गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि नेशनल हाइवे N-65 पर स्थित सुराब, क्वेटा और कराची को जोड़ने वाला एक अहम शहर है। यह इलाका न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि बलूचिस्तान में सरकार की रसद और प्रशासनिक सप्लाई लाइन का अहम हिस्सा है।After taking control of the Sorab area in Balochistan, armed men have burned police and Levies vehicles and set up checkpoints on the highways to search passing vehicles. https://t.co/8QzR1vOnAn pic.twitter.com/Ek1D66TWu2
— Brahag Baluch (@brahagbaluch) May 30, 2025
edited by : Nrapendra Gupta

