1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. BBC unveils coverage plans for COP26 climate change conference

बीबीसी की COP26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए विशेष कवरेज योजना

BBC
संयुक्त राष्ट्र के आगामी 'जलवायु परिवर्तन सम्मेलन' के लिए बीबीसी ने व्यापक कवरेज योजना बनाई है। नवंबर माह में ग्लासगो में आयोजित इस समि‍ट के समाचार के साथ ही इसकी विशेष प्रोग्रामिंग एवं विस्तृत डिजिटल कवरेज भी किया जाएगा। 
 
बीबीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक बीबीसी 'अवर प्लैनेट नाऊ' के बैनर तले अपनी यूके और वैश्विक सेवाओं को एक साथ लाएगा, ताकि इस बड़े आयोजन COP26 का व्यापक और विस्तृत कवरेज किया जा सके। 
 
COP26 के कवरेज के लिए बीबीसी टीम का नेतृत्व बीबीसी के पहले क्लाइमेट एडिटर जस्टिन रॉलेट करेंगे। इनके साथ होंगे विज्ञान संपादक डेविड शुकमैन, पश्चिम अफ्रीका संवाददाता मायनी जोन्स, दक्षिण एशिया संवाददाता रजनी वैद्यनाथन और ऑस्ट्रेलिया संवाददाता शाइमा खलील। 
 
इस दौरान बीबीसी ' Life at 50°C' चार भागों वाली एक सिरीज भी प्रसारित करेगा। इसमें कहानियों के माध्यम से दुनिया में आने वाले जलवायु परिवर्तन की वास्तविकता को बताया जाएगा कि आखिर ज्यादा गर्मी में शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों लोग किस तरह रहते हैं। ये कहानियां नाइजीरिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, भारत, मॉरिटानिया, इराक और खाड़ी देशों से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही बीबीसी न्यूज यूट्यूब चैनल पर महत्वाकांक्षी डिजिटल फिल्मों का एक संग्रह भी होगा।
अगला लेख
UP में एक और हत्या, लखनऊ में भू‍मि विवाद को लेकर ठेकेदार की जान ली