मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. लीबिया के तट पर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (08:32 IST)

लीबिया के तट पर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत

Libya
त्रिपोली। लीबिया के खोम्स तट के नजदीक प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईओएम ने बताया कि जहाज में करीब 120 लोग सवार थे।
लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने करीब 47 लोगों को इस हादसे में बचा लिया। इस हादसे में बचाए गए एक 6 माह के बच्चे की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। 1 अक्टूबर से लेकर अब तक भूमध्यसागर में इस तरह का हुआ यह 8वां हादसा है। (वार्ता) (सांकेतिक चित्र)
ये भी पढ़ें
ओबामा ने दिग्गजों पर किए बड़े खुलासे, कहा-राहुल गांधी में योग्यता और जुनून की कमी