फ्लाइट में ऐसे जुल्फें फैलाकर बैठ गई महिला जैसे घर में बैठी हो, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
फ्लाइट में सफर करने के दौरान आपको हर तरह के लोगों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पहली बार फ्लाइट में बैठते हैं, वहीं कुछ लोग फ्लाइट में बैठने के बाद ऐसी हरकतें करते हैं, जैसे वे घर में ही बैठे हों!
सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे शेयर करके एक यूजर ने पूछा है कि, क्या आपको इससे परेशानी होगी? फोटो में आप देख सकते हैं कि एक महिला जो सीट पर बैठी है और उसने अपने लंबे बालों को खोलकर सीट पर पीछे की ओर ऐसे फैला रखा कि पूरी सीट ही ढक गई है, जिसकी वजह से पीछे बैठे किसी भी यात्री को परेशानी हो सकती है।
फोटो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है और इसके मीम्स बनाए जा रहे हैं। फोटो पर अब तक सैंकड़ों लोग अपना रिएक्शन दे चुके हैं।
फोटो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है और इसके मीम्स बनाए जा रहे हैं। फोटो पर अब तक सैंकड़ों लोग अपना रिएक्शन दे चुके हैं।
Would this piss you off? pic.twitter.com/79Xlz0stcK
— Anthony (@Antman0528) October 20, 2021

