1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Crooked Forest in Poland

अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध पोलैंड के चीड़ के पेड़ के 5 रहस्य

Poland
Crooked Forest in Poland
 
दुनिया में विचित्र किस्म के सैंकड़ों पेड़ या वृक्ष हैं। जैसे कोई इतना ऊंचा है कि जिसे देखने के लिए आपको उसकी ऊंचाई जितनी दूरी पर ही खड़ा होना होगा और कुछ पेड़ तो इतने विशाल हैं कि उन्हें हेलिकॉप्टर से ही देखा जा सकता है। कुछ पेड़ों की विचित्र आकृतियों को देखकर लगा है कि क्या ये पेड़ हैं? ऐसे ही कुछ पेड़ है पोलैंड में।
 
पोलैंड के चीड़ के पेड़ (pine trees) :
 
1. पोलैंड में ग्रेफाइनो के जंगल में 400 चीड़ के ऐसे वृक्ष हैं जो अपनी अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध हैं। ये सारे के सारे पेड़ एक खास तरह से मुड़े हुए हैं।
 
2. इस जंगल को क्रूक्ड फॉरेस्ट कहते हैं। इस फॉरेस्ट में पाइन के वृक्षों को 1930 में लगाया गया था। मतलब द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से पहले लगाया गया था।
 
3. पेंडों की घुमावदार आकृति मनुष्य द्वारा बनाई गई है लेकिन यह घुमावदार आकृति आखिर किस उद्देश्य से दी गई थी इस बारे में कोई नहीं जानता। कुछ लोग तो इसे दूसरे ग्रह से आए प्राणियों की करामात भी बताते हैं। 
 
4. इस जंगल के इन वृक्षों को दुनिया के अद्भुत वृक्षों में शामिल किया गया है।
 
5. ये पेड़ बेस से 90 डिग्री पर मुड़ जाते हैं और 3 से 9 फुट तक इसी तरह मुड़े रहने के बाद फिर से ऊपर की तरफ बढ़ते हैं। एक विचित्र बात यह भी है कि सारे पेड़ उत्तर की तरफ ही मुड़े हैं।

 
अगला लेख
Weather Alert: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान