सम्बंधित जानकारी
- क्या आप जानते हैं शिवाजी महाराज का इतिहास
- 19 फरवरी : महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि
- भारत के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज, जानें उनकी वीरता के किस्से
- विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से पूछे थे ये 11 सवाल, आप भी पढ़ें
- Vallabhbhai Jhaverbhai Patel : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल
मानवता की भलाई के लिए संत गाडगे महाराज के 10 बहुउपयोगी संदेश
Gadge Maharaj thoughts
संत गाडगे बाबा का समाज उत्थान एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने मानवता की भलाई के लिए कई संदेश दिए हैं। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं 10 संदेश, जो हमें ईश्वर के करीब ले जाने की एक कड़ी है, आइए जानें....
10 संदेश
1. भूखे को अन्न (रोटी) दो।
1. भूखे को अन्न (रोटी) दो।
2. प्यासे को पानी पिलाओ।
3. वस्त्रहीन लोगों को वस्त्र दो।
4. गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करो, हर गरीब को शिक्षा देने में योगदान दो।
5. बेघर लोगों को आसरा दो।
6. अंधे, विकलांग, बीमार व्यक्ति की सहायता करो।
7. बेरोजगारों को रोजगार दो।
8. पशु-पक्षी, मूक प्राणियों को अभयदान दो।
9. गरीब, कमजोर लोगों के बच्चों की शादी में मदद करो।
10. दु:खी और निराश लोगों को हिम्मत दो।
यही सच्चा धर्म है और यही सच्ची ईश्वर भक्ति है।
