सम्बंधित जानकारी
- मीडियाकर्मियों के 100 बच्चे सम्मानित, डॉ. गुप्ता ने कहा, मेहनत की चाबी से खुलता है सफलता का ताला
- अगर आप रसूखदार हैं तो ही इंदौर पुलिस लिखेगी FIR, वरना तब तक नहीं जागेगी, जब तक आपका अपना मर न जाए
- 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस विशेष: 29 वर्षों में 133 बार रक्तदान का रिकॉर्ड
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत
- प्यार में लड़के ही जान देते हैं... ये कहा और लगा ली फांसी, वीडियो में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र
इंदौर में एयरपोर्ट रोड़ पर हादसे में निगमकर्मी की मौत, मेट्रो प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
एयरपोर्ट रोड पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के एक लोहे के पाइप से टकरा जाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इस हादसे के लिए मेट्रो प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक मनोज चंदेल (30) निवासी जम्बुडी हप्सी की मौत हुई है।
मनोज नगर निगम की वर्कशाप में ट्रैक्टर ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। गुरूवार रात में वह ड्यूटी से घर जा रहा था, तभी हादसा हुआ। स्वजन ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य स्थल के पास सड़क पर रखे लोहे के पाइप से मनोज की बाइक टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में लोहे का पाइप निगमकर्मी के सीने में घुस गया था। स्वजन ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर निर्माण सामग्री अव्यवस्थित तरीके से रखी गई थी और वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम या संकेतक भी नहीं लगाए गए थे। इसी लापरवाही के चलते हादसा हुआ। मृतक मनोज के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कोई सुरक्षा कर्मी नहीं: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि गंभीर चोट लगी और उसके बाद मौत हो गई। मौके पर मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि मनोज की ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वाहन खड़ा कर अपने घर जंबूड़ी गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में मेट्रो के खुले पाइप से यह हादसा हो गया। आरोप है कि मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और बाहर निकले सरिए तथा अन्य अव्यवस्थाएं दुर्घटना का कारण बनी।
Edited By: Naveen R Rangiyal