1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 100 children of media personnel honored

मीडियाकर्मियों के 100 बच्चे सम्मानित, डॉ. गुप्ता ने कहा, मेहनत की चाबी से खुलता है सफलता का ताला

children
इंदौर। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और सतत अभ्यास सफलता की कुंजी है। शिक्षा जगत में की गई मेहनत से चाबी बनती है, जो हर ताले को खोल देती है। यह बात स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के कार्यक्रम काबिलियत को सलाम में मुख्य अतिथि चिकित्सक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दिव्या गुप्ता ने कही। कार्यक्रम में शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, समाजसेवी रहीम खान, नाहटा प्रोफेशनल एकेडमी के डायरेक्टर जतिन डेमला, बालमित्र संस्था के पवन जोशी और पत्रकार गुरनीत कौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

50 प्रतिशत की रियायत: नाहटा प्रोफेशनल एकेडमी के डायरेक्टर ने घोषणा की मीडियाकर्मियों के बच्चों को उनकी एकेडमी की फीस में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के 100 से अधिक बच्चों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो, स्कूल बैग, वाटर बोटल, कापियां और गिफ्ट हेम्पर देकर सम्मानित किया गया।
children
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत प्रो. आरके जैन, रचना जौहरी, सोनाली यादव, समीर खान एवं नितिन गुप्ता ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह महबूब कुरैशी, ऋतू साहू, सुनील जैन, अजय भट्ट,संजय मेहता एवं विजय गुंजाल ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं महासचिव नवनीत शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, इसी माह संभालेंगे सेना की कमान