1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Mayor Pushyamitra Bhargava water expensive in Indore

क्यों इंदौर एशिया के सबसे रईस शहरों में है शामिल, महापौर बोले हम पानी नहीं, घी पी रहे हैं

Indore
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगे पानी के उपयोग के कारण इंदौर, एशिया के सबसे रईस शहरों में से एक है। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहर में पानी के अपव्यय पर चिंता जताते हुए यह बात कही।
भार्गव ने एक संगोष्ठी में कहा कि मैं जब से महापौर बना हूं, तब से मजाक में कह रहा हूं कि इंदौर एशिया के सबसे रईस शहरों में से एक है क्योंकि हम 21 रुपए प्रति किलोलीटर की लागत वाला पानी पीते हैं और इसे बेवजह बहाते भी हैं।’’ महापौर ने कहा,‘‘हम पानी नहीं, बल्कि घी पी रहे हैं।’’ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की करीब 35 लाख की आबादी अपनी पानी की आवश्यकताओं के लिए काफी हद तक नर्मदा नदी पर निर्भर है।
 
अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा जल को पड़ोसी खरगोन जिले के जलूद गांव से 80 किलोमीटर दूर इंदौर लाकर घर-घर पहुंचाने में इंदौर नगर निगम को हर साल करीब 300 करोड़ रुपए  खर्च करने पड़ते हैं जिसमें मोटर पम्प चलाने में इस्तेमाल बिजली का बिल सरकारी खजाने पर सबसे भारी बोझ डालता है। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Jio करेगी मोबाइल सेवा प्‍लानों के दाम में बढ़ोतरी