सम्बंधित जानकारी
- इंदौर के चिड़ियाघर में बढ़ा शेरों का कुनबा, 3 शावकों का जन्म
- Spicy Banned : इंदौर का मशहूर चटपटा मसाला Jeerawan फ्लाइट में बैन वस्तुओं में शामिल
- सेज विवि के एडवांस कम्प्यूटिंग के विद्यार्थियों का पुलिस कंट्रोल रूम भ्रमण
- अक्षय तृतीया पर प्रसव दिवस का अनूठा आयोजन
- पुलिसकर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण और व्याख्यान
पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से मना किया, पत्नी ने लगाई फांसी
Indore crime news : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 34 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पति का दावा है कि ब्यूटी पार्लर जाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया।
उप निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि शहर के स्कीम नम्बर 51 क्षेत्र में रीना यादव (34) ने अपने घर में गुरुवार को फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थी और जब उसने उसे वहां जाने से मना किया, तो महिला ने आवेश में आकर फांसी लगा ली।
मृत महिला के पति बलराम यादव सिलाई का काम करता है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी को दोपहर में ब्यूटी पार्लर जाना था। मैंने उसे मना किया, तो उसने इस बात को लेकर मुझसे जमकर विवाद किया और बाद में खुद को एक कमरे में बंद करके पंखे से फांसी लगा ली।
उप निरीक्षक ने बताया कि महिला की मौत की हर पहलू पर जांच की जा रही है और उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। (भाषा)
