1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. A lioness gave birth to 3 cubs in Indore

इंदौर के चिड़ियाघर में बढ़ा शेरों का कुनबा, 3 शावकों का जन्म

Lioness
इंदौर (एमपी)। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एक शेरनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि सुंदरी नाम की शेरनी ने अपने बाड़े की गुफा में 22 अप्रैल की रात 3 शावकों को जन्म दिया। इन 3 शावकों के जन्म के बाद हमारे चिड़ियाघर में सिंह प्रजाति के जीवों की तादाद बढ़कर 7 हो गई है।
 
यादव ने बताया कि चिड़ियाघर प्रबंधन को इन शावकों के जन्म की खुशखबरी मंगलवार (25 अप्रैल) को तब मिली जब शेरनी इन्हें गुफा से बाहर लाकर बाड़े में दूध पिलाती नजर आई। उन्होंने कहा कि 3 शावकों के जन्म के बाद हमारे चिड़ियाघर में सिंह प्रजाति के जीवों की तादाद बढ़कर 7 हो गई है। इनमें सुंदरी समेत चार वयस्क जानवर शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मोदी सरनेम मामला : Rahul Gandhi पहुंचे Gujarat High Court, सूरत कोर्ट के फैसले को दी चुनौती